Title – बरसे फुहार Lyrics
Movie/Album- थोड़ी सी बेवफाई -1980
Music By- खय्याम
Lyrics- गुलज़ार
Singer(s)- आशा भोंसले
बरसे फुहार, बरसे फुहार
काँच की बूँदें बरसे जैसे
बरसे फुहार…
हीरों के हार पहने फुहार फूले रे
रेशम के तार ले के बहार झूले रे
कोई अगर जो आए नज़र
तो कहना रे कहना रे कहना
बरसे फुहार…
पाजी है पाजी ठंडी हवा जी सावन की
अग्नि लगा के गेली घटा जी सावन की
कोई अगर जो आए नज़र तो
कहना रे कहना रे कहना
बरसे फुहार…
मीठा सा शोर दिल से कुछ और आता है
कहते हैं लोग सावन में बोर आता है
कोई अगर जो आए नज़र तो
कहना रे कहना रे कहना
बरसे फुहार…