Title : होरी खेलत नन्दलाल
Movie/Album/Film: गोदान -1963
Music By: प.रविशंकर
Lyrics : अनजान
Singer(s): मो.रफ़ी
होरी खेलत नन्दलाल
बिरज में होरी खेलत नन्दलाल
ग्वाल बाल संग रास रचाए
नटखट नन्द-गोपाल
बिरज में…
बाजत ढोलक, झांज, मंजीरा
गावत सब मिल आज कबीरा
नाचत दे-दे ताल
बिरज में होरी खेलत नन्दलाल…
भर भर मारे रंग पिचकारी
रंग गए बृज के नर नारी
उड़त अबीर गुलाल
बिरज में होरी खेलत नन्दलाल…
ऐसी होरी खेली कन्हाई
जमुना तट पर धूम मचाई
रास रचें नन्दलाल
बिरज में होरी खेलत नन्दलाल…