Title – कोई परदेसी आया Lyrics
Movie/Album- हम हैं लाजवाब -1984
Music By- आर.डी.बर्मन
Lyrics- आनंद बक्षी
Singer(s)- अनवर हुसैन
कोई परदेसी आया परदेस में
देस बनाया परदेस में
कोई परदेसी आया…
सारी ज़मीं से, सारे आसमाँ से
प्यार बड़ा है दोनों जहां से
सारे संदेसे इक संदेस में
कोई परदेसी आया…
हम सब मुसाफ़िर दुनिया सफ़र है
इस रस्ते में किसको खबर है
कौन कहाँ मिल जाए किस भेस में
कोई परदेसी आया…
अपना है यारों ये सारा ज़माना
बेगानों को भी न ठुकराना
दर्द हज़ारों दिल की इक ठेस में
कोई परदेसी आया..